सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा की कॉपियों के रिवैल्यूएशन और नंबरों की दोबारा जांच की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है. पहले यह पोर्टल मेंटेनेंस मोड में था जो अब पूरी तरह उपलब्ध है. छात्रों को सुविधा देने के लिए सीबीएसई ने रिवैल्यूएशन के आवेदन की पूरी प्रक्रिया पर एक वीडियो गाइड भी जारी किया है जिसमें स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है कि कैसे रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करना है.