टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन ने एक पुराने इंटरव्यू में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने कास्टिंग काउच अनुभव का खुलासा किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, साउथ की एक फिल्म के लिए उन्हें 5 लाख रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन कंप्रोमाइज की शर्त पर रकम बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की बात कही गई. लवीना ने इस प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया और कहा कि वे सिर्फ क्लीन वर्क के लिए ही तैयार हैं.