जिम या रनिंग के दौरान बढ़ती धड़कन, तेज सांस और पसीना देखकर अगर आपको हार्ट अटैक का डर सताने लगे, तो यह कार्डियोफोबिया हो सकता है. मेदांता के कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान के मुताबिक, एक्सरसाइज के दौरान शरीर में ऐसे बदलाव सामान्य हो सकते हैं. जरूरत पड़ने पर CBT, साइकोथेरेपी और दवाओं की मदद ली जा सकती है. सही जानकारी और नियमित एक्सरसाइज से डर कम किया जा सकता है.