स्वतंत्रता दिवस 2026 पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण के दौरान कैप्टन रितिका खरेता ने खास जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की प्रक्रिया में सहायता की. इस दौरान उनकी अनुशासित और आत्मविश्वास से भरी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा. कैप्टन रितिका खरेता की भूमिका समारोह में सैन्य प्रोटोकॉल का हिस्सा रही और उनकी मौजूदगी ने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी सामने रखा.