कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आयेगी और जो रुके हुए कार्य थे वो पूरे होंगे. कार्यस्थल पर शांति बनाये रखना जरूरी होगा जिससे काम में मन लगेगा. खाने-पीने की वस्तु दान करने से आज का दिन और भी बेहतर बीतेगा. शुभ रंग गुलाबी रहेगा, जिसका दान और प्रयोग आपके दिन को प्रसन्न और सफल बनाएगा. अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए इस रंग का चुनाव करें.