केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच आज पीएम मोदी के आवास पर एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और यह शाम चार बजे शुरू होगी. इस बैठक में सभी केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल होंगे. माना जा रहा है कि सरकार के कार्यकाल की मध्यावधि समीक्षा इस बैठक का मुख्य एजेंडा होगा.