यूपी के मिर्जापुर में पुलिस चौकी में मनबढ़ दबंगों ने जमकर उत्पाद मचाया. ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस ई-रिक्शा चालक को चौकी ले आई थी. इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष ने अपने करीब पचास साथियों को बुलाकर चौकी पर धावा बोल दिया. दबंगों ने चौकी प्रभारी मनोज राय और अन्य सिपाहियों के साथ मारपीट की.