दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बीती रात बुलडोजर कार्रवाई हुई जिसमें अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की टीम ने फैज़ इलाही मस्जिद के पास मौजूद सरकारी जमीन पर बने डायग्नोस्टिक सेंटर और बारात घर को गिराया। मस्जिद कमिटी ने इसे सौ वर्ष से ज्यादा पुरानी वक्फ संपत्ति बताया था, लेकिन हाई कोर्ट ने नगर निगम के दस्तावेजों के आधार पर इसका दावा खारिज किया।