नागपुर में एक दुखद घटना हुई है जहां एक इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा गीतांजलि थिएटर के पास हुआ, जहां मृतक अपनी दोपहिया गाड़ी की सर्विस कराने गया था. दुकान पर ही ऊपर से इमारत का बाहरी हिस्सा अचानक गिर गया जिससे वह दब गया. इस दुर्घटना में एक कार समेत कई अन्य वाहन भी नुकसान उठाने पड़े.