उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भैंस चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मंझनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि भैंस चोरी में शामिल आरोपी पतौना पुल की तरफ से गुजरने वाले हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी.