बलिया के बड़गांव में राजेश कुमार वर्मा ने अपनी भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया. गुब्बारों से सजावट, सिर पर Happy Birthday कैप और गले में माला पहनाकर केक काटा गया. जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग राजेश के पशु प्रेम की तारीफ कर रहे हैं.