22 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य और केतु मौजूद हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग बताया जा रहा है. मेष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को करियर, शिक्षा और धन में लाभ मिल सकता है, जबकि कन्या, मकर और मीन राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य और आर्थिक फैसलों में सावधानी रखनी होगी.