बजट 2026 पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी के कर्तव्य भवन में बनाए गए कर्तव्य पथ पर चलते हुए संसद में प्रस्तुत ये बजट पूरी तरह स्वागत योग्य है. माननीय निर्मला सीतारमण जी ने लगातार नौवीं बार जो बजट पेश किया है, वह भारत सरकार की नीति स्थिरता एवं अच्छी शासन व्यवस्था का प्रमाण है.