जयराम ठाकुर ने बजट 2026 पर बात करते हुए कहा कि बजट 2026 को विकसित भारत का बजट और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप माना जा रहा है. भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है. यह बजट भारत की आर्थिक मजबूती का परिचायक है जो अब दुनिया भर में पहचानी जाती है.