यूपी के बांदा के बाद अब महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी शहर ने देश का सबसे गर्म शहर बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. रविवार को ब्रह्मपुरी में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जो देश भर में सबसे अधिक है. उधर, उत्तर प्रदेश के बांदा में भी गर्मी ने तेजी से बढ़ोतरी की है और तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.