पंजाब के तरनतारण जिले में एक युवक ने अपनी एकतरफा मोहब्बत के कारण एक लड़की को गोली मार दी। मृतका संदीप कौर एक बीस साल की लाव ग्रेजुएट थी जबकि आरोपी युवक प्रिंस था। आरोप है कि लड़की की शादी कहीं तय हो गई थी जिससे युवक गुस्से में था और उसने अपनी हरकत को अंजाम देते हुए लड़की की हत्या कर दी और खुद पर भी गोली चलाई।