मुंबई के कुर्ला पश्चिमी इलाके में न्यूम रोड पर बीएमसी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू किया है। स्थानीय लोगों की शिकायतों और हालिया हिंसा के बाद बुलडोजर लेकर निगम ने अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया है। दो दिन पहले बाइक पार्किंग विवाद में फेरीवालों और एक युवक के बीच हुई मारपीट के कारण इलाके में तनाव था।