पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक ज़बरदस्त धमाके की खबर सामने आई है. इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है. धमाका मस्जिद के अंदर हुआ, जहाँ नमाजी मौजूद थे. सुरक्षा एजेंसियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. पूरे शहर में आपातकाल घोषित किया गया है.