सीतापुर के बीजेपी जिला कार्यालय में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप खिड़की के रास्ते घुसकर AC के पीछे जा छिपा. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.