BJP नेता जगदम्बिका पाल ने राहुल गांधी के संसद में आचरण पर बात करते हुए कहा कि संसद में नियमों का उल्लंघन गंभीर विषय है जिसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए. स्पीकर ने बार-बार नियमों का हवाला दिया, लेकिन विरोधी नेताओं द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जिनका साक्ष्य सदन के सामने नहीं रखा गया.