बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे दरभंगा से विधायक हैं और लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले वर्ष नितीश सरकार में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था। संजय सरावगी ने 2005 से विधानसभा चुनावों में लगातार सफलता पाई है।