उत्तर प्रदेश में बिजनौर में 25 वर्षीय युवती समरीन के अचानक जहर खा लेने से हड़कंप मच गया. युवती के मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी सोहेल अहमद से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध थे. सोहेल भी पिछले तीन वर्ष से समरीन को शादी करने का झांसा देकर उससे लगातार संबंध बना रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले सोहेल का बिजनौर में एक लड़की से रिश्ता तय हो गया.