उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट और फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, फायरिंग की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है.