बिजनौर के किले वाली मस्जिद के पास एक व्यापारी का एक लाख रुपये से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. व्यापारी ने बैंक से पैसे निकालकर बैग बाइक पर रख दिया था और नमाज पढ़ने चला गया. लेकिन वापस आया तो पैसे गायब थे. इसी बीच एक आवारा काली डॉगी वहां पहुंची. बताया जा रहा है कि डॉगी ने काले रंग के बैग को भोजन या किसी खाने की वस्तु के रूप में समझ लिया और उसे अपने मुंह में दबाकर वहां से चलती बनी.