बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरों के आसपास ग्रामीणों की मौजूदगी का वीडियो वायरल है. दावा है कि कुछ लोग पिंजरे को देखने पहुंच रहे हैं और मुर्गे जैसे चारे को भी बाहर निकाल ले जाते हैं. वन विभाग के मुताबिक ऐसी गतिविधियों से गुलदार पकड़ने की रणनीति प्रभावित हो सकती है. ग्रामीणों से पिंजरों से दूरी बनाए रखने और सहयोग की अपील की गई है.