बिजनौर के चांदपुर बाजार में ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े लाखों के जेवर चोरी होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी से गिरोह का पीछा गाजियाबाद तक किया. जांच में दो महिलाएं गिरफ्तार हुईं और चोरी के कुछ जेवर तथा दो कार बरामद हुईं. पुलिस के मुताबिक गिरोह ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचता और दुकानदार को बातों में उलझाकर जेवर चुराता था. चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है.