बिहार के राजगीर में सामने आए एक वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला शादी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जबकि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.