सूत्रों के अनुसार बिहार के रहने वाले पेपर लीक माफिया विजेंद्र गुप्ता महाराष्ट्र में हुए पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पटना, समस्तीपुर समेत कई राज्यों में महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपी इसी माफिया के इशारे पर काम कर रहे थे.