बिहार के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंची मुंगेर पुलिस अब उसे बिहार ला रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई व्यक्तिगत वजह है या बड़ी साजिश