बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के दो प्रमुख नेताओं- सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय को मुख्य दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. इस मामले में आखिरी फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और व्यापक गठबंधन समीकरणों पर निर्भर करेगा. लेकिन दोनों नेता अपने साथ अलग-अलग ताकत और चुनौतियां लेकर आते हैं.