बिहार के बक्सर में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया जब जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी. दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया से आई बारात के बाद जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे तभी दुल्हन के प्रेमी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.