बिग बॉस 18 और 'द फिफ्टी' शो से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले रजत दलाल ने हाल ही में अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है. उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट और छोटा समारोह थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग मौजूद थे. रजत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपने जीवन की एक नई शुरुआत बताया.