उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में विकास की जो यात्रा तय हुई है, वह इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देगी. यह बजट जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और निश्चित रूप से इसमें सभी जरूरतें पूरी होंगी. इस बजट के माध्यम से प्रदेश की प्रगति को और गति मिलेगी और विकास की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होंगी.