भुवनेश्वर में एक गंभीर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई जब एक सरकारी बस ने तेज रफ्तार से ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटो रिक्शा स्कूल बस के पीछे था और अचानक आनियंत्रित बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी प्रबल थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे खड़ी स्कूल बस से भी टकरा गया। पूरे इलाके में हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और भयानक दृश्य सामने आए। हादसे के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। इस घटना ने सड़क सुरक्षा की जरूरत को एक बार फिर से उजागर कर दिया है।