मध्य प्रदेश में भोपाल के कमल नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली पड़े प्लॉट के सेप्टिक टैंक से लोहे के संदूक के भीतर बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. इलाके में बदबू फैलने की सूचना पर जब आसपास के लोगों ने झांककर देखा, तो टैंक के भीतर संदिग्ध हालात नजर आए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदूक को बाहर निकलवाया. उसे खोलने पर अंदर महिला का शव मिला. पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना है