भोपाल में 50 साल की दुर्गा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. आरोपी प्रीतम कुशवाहा मृतका का गुरु भाई होने के साथ ही रिश्ते में चचेरा भाई भी लगता था. वो गांव में अपने तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में वह 18 साल की सजा काट चुका था.