भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है. प्रशासन ने रीको के एक प्लॉट स्थित फैक्ट्री को सील कर दिया है, जहां स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में गुप्त रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. कार्रवाई के बाद फैक्ट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं और छोटे बच्चे पटाखे बनाने और उनकी पैकिंग करते नजर आए. वीडियो प्रशासन की कार्रवाई से एक दिन पहले का बताया जा रहा है.