भदोही में पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 17 वर्षीय सुषमा की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान पिता पर बेटी पर हमला करने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.