कर्नाटक के बेलगावी जिले के सावदत्ती तालुका में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है. हूलिकट्टी गांव के पास सड़क पर एक व्यक्ति की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी का शव के पास खड़े रहना और पुलिस के आने तक लाश की छाती पैर टिकाए रहना, राहगीरों के लिए किसी डरावने मंजर से कम नहीं था. मृतक की पहचान 51 साल के बसप्पा होसमानी के रूप में हुई है, जो बसडोनी गांव का निवासी था.