मैं इस वक्त बेरूत के सबसे पोश इलाके में खड़ा हूं जो पहले सुरक्षित माना जाता था। हिजबुल्लाह और आईडीएफ के बीच संघर्ष के दौरान यह इलाका आमतौर पर सुरक्षित रहता था। लेकिन अब ईरान अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच इस इलाके को भी निशाना बनाया गया है। आईडीएफ ने एक ऊंचे होटल पर हमला किया जहां चार लोग मारे गए।