छत्तीसगढ़ के कांकेर में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल है. एक्सपर्ट टीम ने चार घंटे बाद भालू को बेहोश कर काबू में किया. फिलहाल वन विभाग ने भालू को पकड़ लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.