महाराष्ट्र के कल्याण में युवक का शव बाथरूम में बोरे में मिला. पुलिस के मुताबिक, वॉयस मैसेज से मामले का खुलासा हुआ. हत्या के बाद सबूत मिटाने की आशंका की जांच जारी है, जबकि आरोपी महिला की तलाश में पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची है. मानपाड़ा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और एक टीम कोलकाता भेजी गई है.