बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन ही पूरा घटनाक्रम बदल गया. दूल्हा बने एक दारोगा की बारात निकलने से पहले ही दुल्हन के प्रेमी ने पहुंचकर धमकी दे दी. इसके बाद दारोगा ने बारात ले जाने से इनकार कर दिया और आखिर में दुल्हन की शादी उसी के प्रेमी से कर दी गई.