उत्तर प्रदेश के बरेली में बच्चा चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला के पास से दो बच्चे बरामद हुए हैं जिसे वह हरदोई और मेरठ से चुरा कर के लाई थी और बेचने जा रही थी. महिला के पास से एक नौ महीने का बच्चा और एक लगभग साढ़े तीन साल का बच्चा बरामद हुआ है.