अठारह महीने की राजनीतिक अस्थिरता के बाद बांग्लादेश का आम चुनाव करीब है। देश में बारह फरवरी को दो सौ निन्यानवे संसदीय सीटों पर मतदान होगा। यह चुनाव दो राजनीतिक ध्रुवों बीएनपी और जमायत ए इस्लामी के बीच हो रहा है। नेशनल सिटिजन्स पार्टी ने भी जमायत के साथ गठबंधन कर तीस उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।