उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां दामाद ने अपनी ससुराल में घुसकर खूनी तांडव मचा दिया. उसने पहले अपनी पत्नी की और फिर सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसी दौरान बीच बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला कर दिया.