उत्तर प्रदेश के बागपत में टोल वसूली से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बलैनी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के लिए महिला टॉयलेट में CCTV कैमरा लगाए जाने का वीडियो वायरल हो गया. आरोप है कि टॉयलेट में लगाए गए कैमरे की मदद से सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों के फास्टैग स्कैन किए जाते थे. उनसे भी टोल टैक्स काट लिया जाता था. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई और इसे महिलाओं की निजता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया गया. मामला पुलिस तक पहुंचने पर जांच शुरू की गई.