उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक युवक फिल्मी अंदाज में दूसरे शख्स के गले पर बंदूक रखे नजर आता है और प्रधानी चुनाव में वोट देने की धमकी देता सुनाई देता है. युवक कहता है, 'मैं प्रधानी लड़ रहा हूं, मुझे वोट चाहिए… वोट नहीं मिली तो दूसरी तरह से ले लूंगा.' हालांकि यह वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम के लिए बनाई गई एक रील है, लेकिन इसमें जिस तरह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन किया गया है, उसने पुलिस को गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है.