यूपी में बागपत के मुकुंदपुर गांव में 24 साल तक परिवार का हिस्सा रही गोरी नाम की गाय को अनोखे और भावुक तरीके से अंतिम विदाई दी गई. परिवार और ग्रामीणों ने उसे इंसानों की तरह सम्मान देते हुए फूलों से सजी अर्थी पर अंतिम यात्रा निकाली, जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए.