बॉम्बे हाई कोर्ट ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक आरोपी को जमानत दी है. आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और वह डेढ़ साल से जेल में था. इस केस में आरोपी का मुख्य रोल लॉजिस्टिक हैंडलर का था, लेकिन उसके खिलाफ केवल कॉल रिकॉर्ड थे और कोई ठोस सबूत नहीं था जिससे अपराध में उसकी संलिप्तता साबित हो सके.